Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आर-पार के मूड में 'दीदी', एसआईआर के खिलाफ मानवीय संवेदनाओं का दांव

सिंगूर की हुंकार के बाद दिल्ली कूच

27 Jan 2026

आर-पार के मूड में 'दीदी', एसआईआर के खिलाफ मानवीय संवेदनाओं का दांव

कोलकाता। बंगाल में चुनावी समर से पहले सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अब सीधी और निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। बुधवार को सिंगूर की ऐतिहासिक धरती पर जनसभा को संबोधित करने के तुरंत बाद ममता बनर्जी दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। यह दौरा महज एक राजनीतिक प्रवास नहीं, बल्कि दिल्ली की दहलीज पर शक्ति प्रदर्शन की एक सोची-समझी रणनीति है। इस बार मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा इसलिए भी अलग है क्योंकि उनके साथ उन परिवारों के परिजन भी जा रहे हैं, जिनकी मौत कथित तौर पर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मानसिक तनाव या उत्पीडऩ की वजह से हुई है। ़
मुख्यमंत्री ने हाल ही में दावा किया था कि राज्य में इस प्रक्रिया के कारण अब तक 110 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन परिजनों को साथ ले जाकर ममता बनर्जी इस मुद्दे को केवल प्रशासनिक खामी नहीं, बल्कि एक मानवीय त्रासदी के रूप में राष्ट्रीय मंच पर पेश करना चाहती हैं। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर बंगाल के वैध मतदाताओं को निशाना बना रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि एक भी असली मतदाता का नाम काटा गया, तो दिल्ली की सड़कों पर लाखों लोगों का हुजूम उतरेगा। ममता बनर्जी का यह दौरा उसी चेतावनी को धरातल पर उतारने की पहली बड़ी कोशिश माना जा रहा है। दिल्ली में इस समय संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में ममता बनर्जी की मौजूदगी विपक्षी खेमे को और अधिक धार दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री दिल्ली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर एसआईआर के मुद्दे पर एक साझा मोर्चा बनाने की कोशिश करेंगी। भले ही अभी मुख्य चुनाव आयुक्त से उनकी मुलाकात का आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन सिंगूर से दिल्ली तक की यह दौड़ साफ संकेत दे रही है कि चुनाव से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर के खिलाफ मानवीय संवेदनाओं का दांव
सिंगूर की हुंकार के बाद दिल्ली कूच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News